रात में सेंट लगाने से क्या होता है?HealthPlanet

Posted on Tue 13th Dec 2022 : 12:20

क्या आपको पता है परफ्यूम कैसे और कहां लगाना चाहिए, ये है इस्तेमाल का सही तरीका

परफ्यूम लगाने से आप फ्रेश फील करने के साथ साथ और आकर्षित भी लगते हैं.
परफ्यूम केवल पसीने और दुर्गंध को दूर करने की चीज ही नहीं है बल्कि यह आपके लुक को एक आखिरी फिनिशिंग टच भी देता है. परफ्यूम लगाने से आप फ्रेश फील करने के साथ साथ और आकर्षित भी लगते हैं. अक्सर आपके पास से ऐसे लोग गुजरते होंगे, जिनके गुजरते ही हमेशा ही एक बेहतरीन खुशबू आती है, तो ऐसे लोगों को परफ्यूम लगाने की बेहतर कला का पता होता है. क्या आपको पता है ऐसे लोग हमेशा अपने लिए एक ही किस्म के परफ्यूम का इस्तेमाल करते हैं और खास तरीके से उसे लगाते हैं. परफ्यूम लगाने को लेकर कुछ खास बातों का ध्यान रखना बहुत जरूरी है जैसे कि परफ्यूम लगाएं या नहीं, लगाएं तो किस वक्त लगाएं और कैसे लगाएं. आइए आपको बताते हैं परफ्यूम का इस्तेमाल कैसे करना चाहिए. आप जैसे चाहे वैसे परफ्यूम लगाएं बस अपने कुछ अंगो का ख्याल रखें, जहां लगाने से आप देर तक महक सकते हों.

सही परफ्यूम कैसे चुनें?
आमतौर पर परफ्यूम खट्टे फल, फूल और जड़ी बूटी की खुशबू वाले होते हैं. इन दिनों बाजार में बहुत अलग-अलग तरीके के परफ्यूम आ गए हैं. इनमें अक्सर केमिकल्स होते हैं. नेचुरल परफ्यूम लंबे समय तक कपड़ों में महकते रहते हैं पर आर्टिफिशियल नहीं. इसलिए कोशिश करें कि प्राकृतिक गंध वाले परफ्यूम ही लें. इससे आप लंबे समय तक महकते रहेंगे और यह शरीर के किसी अंग को नुकसान भी नहीं पहुंचाएगा.

दिन और रात के हिसाब से परफ्यूम चुनें
यदि आप शहर से बाहर जा रहे हैं, ऑफिस जा रहे हैं, समुद्र तट पर घूम रहे हैं, तो दिन के लगाए जाने वाले परफ्यूम को चुनें. दिन वाले परफ्यूम ज्यादा तेज या हार्ड होते हैं. अगर आप डेट पर जा रहे हैं, तो रात के लिए हल्का वाला परफ्यूम चुनें. आप खरीदते वक्त ही इसके लेबल को अच्छी तरह देख लें. आमतौर पर पैकेजों के रंग से पता चल जाता है कि रात का कौन सा है और कौन सा दिन का. परफ्यूम पर ब्राइट येलो या नारंगी कलर का गोलाकार बना हो तो समझ जाइए कि यह दिन का है और काले या लाल रंग का गोलाकार बना हो तो समझ जाइए कि यह रात के लिए है.

बॉडी पर कहां परफ्यूम लगाएं-

गर्दन पर लगाएं

रात में अगर आप कहीं बाहर जा रहे हैं या डेट पर जा रहे हैं तो आप परफ्यूम को गर्दन पर छिड़कें. ऐसा इसलिए है क्योंकि रात में लगाए जाने वाले परफ्यूम सॉफ्ट होते हैं और इसकी सुगंध जल्दी जा सकती है. ऐसे में अगर आप लंबे समय तक सुगंध चाहते हैं तो इसे गर्दन पर लगाएं.

कूल्हों या घुटनों से नीचे
दिन के वक्त आप परफ्यूम को कूल्हों या घुटनों से नीचे छिड़क कर देखें. यह इसलिए बढ़ते हुए दिन के साथ परफ्यूम की खूशबू बनी रहती है. इसके अलावा आप परफ्यूम को शरीर के अलग-अलग अंगों में भी लगा सकते हैं. खुशबू को बेहतर रखने के लिए इन अंगों में पास कुछ अतिरिक्त मॉइश्चराइजर का उपयोग करें और तब परफ्यूम का छिड़काव करें.

बेली बटन पर
अपने पेट के नीचे या बेली बटन पर भी परफ्यूम स्प्रे किया जा सकता है. परफ्यूम लगाने की भले ही यह एक अजीब जगह है, लेकिन यह आपके परफ्यूम के लिए प्लस प्वाइंट है. इसके अलावा आप शर्ट के नीचे भी परफ्यूम लगा सकते हैं. इस तरह आप दिन भर महकते रहेंगे.

कान के पीछे
कान की नसें आपकी त्वचा में कुछ बिंदु के बहुत करीब होती हैं. अपनी उंगलियों के किनारे थोड़ा सा परफ्यूम लगाएं और इसे अपने कानों के पीछे लगा लें. दरअसल कान के पीछे परफ्यूम लगाने से तुरंत प्रभाव पड़ता है और यह रात के लिए सबसे अच्छा होता है. इस तरह कान के पीछे परफ्यूम लगाकर हमेशा महकते रह सकते हैं.

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info